बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं!सलमान खान का बॉलीवुड में जो कद है वह शायद ही अन्य किसी अभिनेता का हो! सलमान खान को लोग प्यार से भाईजान कहते हैं!सलमान खान की फिल्में तो चर्चा में रहती ही हैं! साथ में सलमान खान की शादी को लेकर भी बातें होती ही रहती है! हर कोई उनका फैन आज भी इंतजार करता है कि कब सलमान खान शादी करेंगे!मगर 53 साल की उम्र पार कर चुके सलमान खान का अभी तक शादी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं दिखता है! जब भी वह किसी के साथ रिश्ते में आए हैं शादी की बातें जरूर हुई! मगर कुछ समय बाद ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी! मगर आज भी सलमान खान से यह पूछ ही लिया जाता है कि आप शादी कब करेंगे! ऐसे में बहुत सारे लोगों के दिमाग में यह सवाल भी रहता है कि सलमान खान के पास इतनी ज्यादा संपत्ति है अगर वह शादी नहीं करते तो उनकी संपत्ति का क्या होगा! यूं तो सलमान खान के परिवार में उनके भाई भी है! मगर फिर भी सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपनी संपत्ति का क्या करेंगे!

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से सवाल पूछा गया था कि वह अपनी संपत्ति का क्या करेंगे! इस पर सलमान खान ने कहा था कि अगर उनकी शादी होती है तो इसके बाद वह आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान करेंगे! अगर उनकी शादी नहीं होती है तो वह अपनी पूरी संपत्ति ट्रस्ट में दान करेंगे! उनका यह जवाब सुनकर सभी ने उनके लिए तालियां बजाई!
सलमान खान के पास 5000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है! अभी भी उनकी यह संपत्ति बढ़ती ही जा रही है! क्योंकि सलमान खान अभी भी काफी फिल्में कर रहे हैं और वह एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस भी ले रहे हैं! इसके अलावा उनके पास बड़ी-बड़ी कंपनियों के विज्ञापन भी है! वह बिग बॉस जैसे शो को होस्ट भी करते हैं!